BREAKING : महादेवघाट में महिला की लाश मिली, दूसरे जगह हत्या कर यहां ठिकाना लगाने की आशंका… – vedantsamachar.in

BREAKING : महादेवघाट में महिला की लाश मिली, दूसरे जगह हत्या कर यहां ठिकाना लगाने की आशंका…

रायपुर, 22 अप्रैल (वेदांत समाचार)। रायपुरा महादेवघाट में खारुन नदी के तट पर एक अज्ञात महिला की डेथ-बॉडी मिली हैं। मृत महिला सर पर चोट के निशान दिखाई दे रहा है जिससे आंशका जताई जा रही हैं कि महिला के सर पर भारी चीज से हमला किया गया है और अपराध छुपाने के लिए शव को यहां फेंक दिया गया है।

पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का। पुलिस मौके पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया साथ ही पुलिस आसपास के लोगों से मृतका के पहचान करने की कोशिश कर रही हैं। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है।