फसलों की सुरक्षा के लिए रोका-छेका अभियान प्रारंभ

जांजगीर-चांपा,01 जुलाई (वेदांत समाचार) राज्य सरकार के निर्देशानुसार गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी खरीफ फसलों की सुरक्षा के लिए गांवों में बैठक आयोजित कर आज से रोका-छेका अभियान प्रारंभ किया गया है।

कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने जिले के सभी गौठानों में पशुओं की देखभाल एवं उनके चारा पानी की उचित व्यवस्था करने के लिए संबंधितों को निर्देश दिये हैं। खरीफ फसल के लिए खेती- किसानी के काम में किसान जुट गये हैं । धान बुवाई का काम शुरू हो गया है। बुवाई के बाद फसलों की मवेशियों से सुरक्षा महत्वपूर्ण है। इसके लिए रोकाछेका अभियान प्रारंभ किया गया है। मवेशियों को गांव में संचालित गौठान में संरक्षित रखा जाएगा। जिससे खेत में फसल सुरक्षित रहेंगा । मवेशियों के लिए गौठानों को समुचित रूप से संधारित करने, गौठान का सतत् निरीक्षण करने के निर्देश दिये गए हैं। सभी गोठानों में चारागाह विकसित करने, चारागाह के लिए हाईब्रिड नेपीयर, प्लांटनेशन करने, चारागाह विकास के लिए चारागाह क्षेत्र को फैसिंग करने और सभी गौठानो में मल्टीएक्टिविटी सेंटर हेतु शेड निर्माण करने के निर्देश दिये है।

[metaslider id="122584"]
[metaslider id="347522"]