आशा किरण सम्मान से सम्मानित हुईं जनसेवा फाउंडेशन की अध्यक्ष विभा सोनी - vedantsamachar.in

आशा किरण सम्मान से सम्मानित हुईं जनसेवा फाउंडेशन की अध्यक्ष विभा सोनी

रायपुर,20 अप्रैल (वेदांत समाचार)।सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन ने 18 अप्रैल को वृंदावन हॉल में ‘आशा किरण सम्मान’ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आई 151 प्रतिभाओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में जनसेवा फाउंडेशन की अध्यक्ष विभा सोनी को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा थे,  वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कमलेश जैन, मैनेजिंग ट्रस्टी, डॉ. रूपेंद्र, डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी बिलासपुर, श्रीमती रेखा गुल्ला, श्रीमती दीपक्षा जैन, श्रीमती शुभा निशा शुक्ला, डॉ. कविता कुंभज, मुस्कान खंडेलवाल, पीयूष जैन आदि मौजूद थे।