क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया की दो एक्ट्रेस ने की बड़ी लूट, अपराध के खिलाफ लोगों को सतर्क करते- करते सीखी थी क्राइम ट्रिक

मुंबई। टीवी पर क्राइम के खिलाफ अलर्ट करने वाले शो खासे पसंद किए जाते हैं। इसमें कम नाटकीयता होने की वजह से लोग इन्हें देखना पसंद करते हैं। वहीं इन शो के जरिए लोगों को संभावित अपराध के खिलाफ जानकारी भी मिलती है, जिससे वो सतर्क हो जाते हैं। इन सब से हटकर यदि लोगों को सावधान करने वाले ही अपराध करने लगे तो इसे क्या कहा जाए। दरअसल महाराष्ट्र के मुंबई में टीवी सीरियल्स में काम करने वाली दो महिलाओं को आरे कॉलोनी में पेइंग गेस्ट के पास से 3.28 लाख रुपये चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई पुलिस की जानकारी के मुताबिक दोनों युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया हैं। युवतियों के पास से 50,000 रु बरामद किए गए हैं। दोनों युवतियां सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल जैसे टीवी कार्यक्रम में काम करती हैं।

[metaslider id="122584"]
[metaslider id="347522"]