बिहार में NDA का अंत होना तय: तेजस्वी यादव

पटना,28 फरवरी (वेदांत समाचार)। राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार मंत्रिमंडल विस्तार पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अंतिम मंत्रिमंडल विस्तार रहेगा, क्योंकि 2025 में NDA खत्म होने वाली है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता ऊब चुकी है और डबल इंजन की सरकार के 10 सालों में कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका जनता से कोई संपर्क नहीं है, जनसंवाद नहीं है, और उनकी विश्वसनीयता लगातार गिर रही है।

तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि बिहार की जनता अब ‘खटारा’ गाड़ी नहीं चलाना चाहती है, बल्कि नई गाड़ी पर सवार होना चाहती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जदयू पार्टी को भाजपा के लोग समाप्त करना चाहते हैं।