रायपुर,20 अप्रैल (वेदांत समाचार)। भाटागांव मेन रोड पर आज सुबह पेयजल पाइपलाइन फूट गई, जिससे बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बहने लगा। स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक पानी का तेज बहाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पाइपलाइन टूटने के कारण कई घंटों तक पानी की बर्बादी होती रही और सड़क पर यातायात भी धीमा हो गया। कुछ दुकानों के सामने पानी भर जाने से व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। फ़िलहाल निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची। पानी की सप्लाई चालू है। स्थानीय लोगों ने पाइपलाइन की नियमित जांच और पुराने नेटवर्क को बदलने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
