जांजगीर चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 जुआरियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर चांपा, 28 अक्टूबर (वेदांत समाचार) – जांजगीर चांपा पुलिस ने थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान 7 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती तास और नगदी रकम 4,100 रुपये बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम संतोष कुमार, सुरेश कुमार धीवर, मोचन कश्यप, अंशुमान पटेल, सतीश पटेल, रघुनन्दन प्रसाद कश्यप और विनोद कश्यप हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर विवेक शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के निर्देशन में जांजगीर पुलिस द्वारा दीपावली के अवसर पर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सागर पाठक और थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।