कोरबा जिले में पहली बार 3D डोम कार्यक्रम का आयोजन

कोरबा, 27 अक्टूबर 2024। कोरबा जिले के डी. ए. वी. जेंजरा में पहली बार 3D डोम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम भारत सरकार के एम एस एम ई मंत्रालय द्वारा पंजीकृत है और स्पेस व उसे परे की यात्रा के लिए है।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजरेखा शुक्ला के निर्देशन में तारामंडल कार्यक्रम का संचालन किया गया। इसमें छात्रों ने 3D में वातानुकूलित गुंबद के अंदर 4K वीडियो और 360 डिग्री दृश्य के साथ ब्रह्मांड का अन्वेषण किया।

कार्यक्रम में विभिन्न थीम दिखाए गए, जिनमें चंद्रमा की यात्रा, पृथ्वी आकाशगंगा का निर्माण और ब्लैक होल शामिल हैं। थीम को कक्षा स्तर के आधार पर विभाजित किया गया था।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक से लेकर हायर सेकेंडरी तक के बच्चों को 3D इफ़ेक्ट के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना था। यह इंटरएक्टिव 3D लर्निंग छात्रों के मस्तिष्क की जिज्ञासा को प्रोत्साहित करती है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के साथ जोड़ा गया है।

[metaslider id="122584"]
[metaslider id="347522"]