KORBA:करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं ने रखा व्रत, पति की लंबी उम्र की कामना की

कोरबा, 20 अक्टूबर 2024। कुसमुंडा रविवार को सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर महिलाओं ने शाम को चांद निकलने से पहले पूजा-अर्चना की और चंद्र दर्शन के बाद व्रत तोड़ा।

मां शेरावाली मंदिर में सुहागिन महिलाएं इकट्ठा हुईं और विधिवत पूजा-अर्चना कर पति की लंबी आयु की कामना की। कई महिलाओं ने घरों में भी करवा चौथ की पूजा की। शाम में चांद निकलने पर चांद की आरती उतारकर छलनी से पहले चांद को फिर पति को देखा। आखिर में पति ने महिलाओं को करवा से पानी पिलाकर व्रत पूरा कराया।

इस अवसर पर घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए। सुहागिन महिलाओं ने सोलह सिंगार वर्थ रखकर पति की लंबी उम्र की कामना की। पति ने भी अपनी पत्नी को उपहार देकर प्यार और सम्मान का प्रदर्शन किया।

करवा चौथ का पर्व पति-पत्नी के प्यार और एकता का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं।