रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ क्विंटल गांजा सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 20 अक्टूबर। रायपुर पुलिस ने निजात अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ क्विंटल से अधिक गांजा और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डेढ़ क्विंटल से अधिक गांजा और दो चारपहिया वाहन जब्त किया गया। तीन आरोपी, वसीम अहमद, शहजाद खान और भूपेंद्र कुमार देवदास गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।गिरफ्तार आरोपियों में दो राजस्थान के निवासी हैं।

रायपुर पुलिस ने थाना मंदिर हसौद क्षेत्र में नाकेबंदी कर गांजा तस्करी करते आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों के पास से 165 किलोग्राम गांजा और दो चारपहिया वाहन जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।