CG Crime News: 54 किलोग्राम गांजा और दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

राजनांदगांव, 20 अक्टूबर।राजनांदगांव पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 किलोग्राम गांजा और दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

54 किलोग्राम गांजा जप्त, अनुमानित कीमत 5.40 लाख रुपये। दो अंतर्राज्यीय तस्कर, प्रसांत भुक्ता और जुलु डांग गिरफ्तार। तस्करी में प्रयुक्त टाटा इन्ट्रा वाहन जप्त, अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये। कुल जप्त सामग्री की कीमत 13.40 लाख रुपये।

राजनांदगांव पुलिस ने थाना बोड़ला क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर अवैध गांजा तस्करी करते दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 54 किलोग्राम गांजा और टाटा इन्ट्रा वाहन जप्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. प्रसांत भुक्ता, पिता एकलव्य भुक्ता, उम्र 27 वर्ष, साकिन बोरझर, कोटा थाना बाऊसुणी, जिला बौद्ध, ओडिशा
  2. जुलु डांग, पिता बीजा डांग, उम्र 25 वर्ष, साकिन बरहापथर, थाना बाऊसुणी, जिला बौद्ध, ओडिशा

इस कार्रवाई में पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री दीपक झा (IPS) और पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह छवई (IPS) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी गई है।