Sharad Purnima 2024: आज शरद पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, जीवन से सुख-शांति हो सकती है दूर…

Sharad Purnima 2024 : हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। सनातन धर्म में यह दिन बहुत खास महत्व रखता है। इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से पूर्ण होता है और रातभर अपनी किरणों के जरिए अमृत वर्षा करता है। शरद पूर्णिमा के दिन खीर बनाने की परंपरा है। इस दिन खीर को रात भर चंद्रमा की चांदनी में रखा जाता है। इस साल शरद पूर्णिमा 16 अक्तूबर को मनाई जाएगी। शरद पूर्णिमा पर दान का भी बड़ा महत्व है, लेकिन शास्त्रों में इस दिन कुछ चीजों के दान के लिए सख्त मनाही है। ऐसे में आपको इन चीजों का दान नहीं करना चाहिए, अन्यथा आपके जीवन में इसका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है।

शरद पूर्णिमा पर न करें इन चीजों का दान


शरद पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। हालांकि ज्योतिष शास्त्र में कुछ चीजों का वर्णन किया गया है जिनका दान शरद पूर्णिमा के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

1. लोहे का सामान
शरद पूर्णिमा के दिन गलती से भी आपको लोहे का सामान दान में नहीं देना चाहिए। लोहे का दान करना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि लोहे का दान करने से शनि दोष लग सकता है। साथ ही असफलता का सामना भी करना पड़ सकता है।

2. दही 
शरद पूर्णिमा के दिन दही का दान भी नहीं करना चाहिए। दही का दान करने से व्यक्ति के जीवन में मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। साथ ही आपके जीवन से सुख-शांति जा सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दही का दान करने से शुक्र दोष लगता है।

3. नमक
शरद पूर्णिमा पर कभी भी नमक का दान न करें। यह बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके जीवन में नकारात्मकता आ सकती है।

किस चीज का दान माना जाता है शुभ


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा पर आप चावल, गुड़, खीर का दान कर सकते हैं। यह बेहद शुभ माना जाता है। इससे आप आर्थिक तंगी से भी छुटकारा पा सकते हैं।