DA Hike: दीवाली का तोहफ़ा, केंद्र सरकार ने DA में 3% बढ़ोतरी का ऐलान किया

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर 2024। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 3% बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इससे लगभग एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर लाभान्वित होंगे।

केंद्र सरकार ने DA में 3% बढ़ोतरी की गई है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी। यह बढ़ोतरी मूल वेतन पर आधारित होगी। DA में बढ़ोतरी का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को महंगाई से राहत देना है। फिलहाल DA 50% है, जो अब 53% हो गया है।
इस बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा होगा। कर्मचारियों को अक्टूबर महीने की सैलरी में तीन महीने के एरियर और बढ़े हुए DA के साथ मिलेगी। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से लागू होगी।

केंद्रीय कर्मचारियों की प्रतिक्रिया:

केंद्रीय कर्मचारियों ने इस बढ़ोतरी का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करेगी। कर्मचारियों ने सरकार का आभार व्यक्त किया है। इस बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों को दीवाली का तोहफ़ा मिला है।