बड़ी खबर : IAS डॉ. कमलप्रीत सिंह होंगे राज्य के नए DPI, राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का भी तबादला, आदेश जारी

रायपुर : प्रदेश के प्रशासनिक अमले में आज एक बड़ी सर्जरी हुई है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों के बाद अब राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियो का ताबदाला आदेश जारी हुआ है। DPI रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जितेंद्र शुक्ला को जांजगीर के नए कलेक्टर बनाए जाने के बाद अब उनकी जगह पर कमलप्रीत सिंह स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। कमलप्रीत सिंह अभी तक सचिव खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा एडिश्नल चार्ज सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव परिवहन विभाग, परिवहन आयुक्त, आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ रेणुका श्रीवास्तव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालोद बनाया गया है। आशुतोष पांडे उप सचिव श्रम विभाग मंत्रालय नया रायपुर। लोकेश कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव। संदीप अग्रवाल अब मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद की जिम्मेदारी देखेंगे।