विश्व पर्यावरण दिवस : पर्यावरण के संरक्षण हेतु SECL कुसमुंडा क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ

0 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्य महाप्रबंधक आरपी सिंह ने किया ध्वजारोहण।

0 पर्यावरण को सुरक्षित,संरक्षित रखने वायु वनस्पति,जंतुओं, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु लिया गया शपथ।

कोरबा। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में पर्यावरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कुसमुंडा क्षेत्र के महाप्रबंधक आरपी सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भी किया गया। जिसके तत्वाधान में पर्यावरण को सुरक्षित, संरक्षित रखने वायु, वनस्पति,जंतुओं तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु शपथ लिया गया।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक आरपी सिंह ने अपने उद्बोधन में इकोसिस्टम रेस्टोरेशन के बारे में बताया तथा प्रकृति को बचाने में किए जा रहे कार्यों के बारे में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों में पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता का संचार किया। कुसमुंडा क्षेत्र की पर्यावरण अधिकारी कु. पूर्णिमा एच द्वारा कोल इंडिया चेयरमैन के संदेश से उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत कराया गया। उक्त कार्यक्रम में कोविड-19 प्रोटोकॉल का विशेष रूप से ध्यान रखा गया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (खनन) बीके जेना, स्टॉप अधिकारी (खनन), स्टॉप अधिकारी सिविल, क्षेत्रीय प्रबंधक, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक तथा कर्मचारी गण विशेष रूप से उपस्थित रहे।