कोरबा में विद्युत व्यवस्था सुधार के लिए 54 लाख से अधिक राशि स्वीकृत

कोरबा,08अक्टूबर (वेदांत समाचार)। कोरबा जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए कलेक्टर अजीत वसंत ने डीएमएफ मद से 54 लाख से अधिक राशि की स्वीकृति प्रदान की है। इससे दूरस्थ इलाकों के विद्युत विहीन क्षेत्रों में विद्युतीकरण होगा और लो-वोल्टेज व सिंगल फेज की समस्या दूर होगी।

स्वीकृत कार्यों में पसान, पाठा, मेरई, धनवारा और तेलियामार सहित विभिन्न गांवों के पारा-मोहल्ला, मजरा टोला लाभान्वित होंगे। इन गांवों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे और विद्युत लाइनें सुधारी जाएंगी।

स्वीकृत कार्यों की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है:

  • पसान में 63 केवीए विद्युत वितरण के लिए 01 नग अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने हेतु 7,81,803 रुपए।
  • पाठा के मजराटोला ठाकुदरदेव को विद्युतीकृत करने हेतु 3,88,965 रुपए।
  • मजराटोला कोयलारगडरा व भुगजगकछार को विद्युतीकृत करने हेतु 22,16,810 रुपए।
  • मेरई के मजराटोला मुड़मिसनी को विद्युतीकृत हेतु 4,20,944 रुपए।
  • धनवारा के मजराटोला अमेरकाछार में विद्युत व्यवस्था हेतु 5,04,819 रुपए।
  • मेरई के मजराटोला कराडांड को विद्युतीकृत करने हेतु 2,70,957 रुपए।
  • मजराटोला पीढ़ादेव को विद्युतीकृत करने हेतु 4,66,019 रुपए।
  • तेलियामार के निम्नदाब विद्युत लाइन को सिंगल फेज से थ्री फेज में बदलने हेतु 3,71,040 रुपए।

कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि इन कार्यों से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को बेहतर विद्युत सुविधा मिलेगी