जांजगीर-चांपा पुलिस का बड़ा एक्शन : जुआ खेलने वाले 5 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

जांजगीर, 05 अक्टूबर (वेदांत समाचार) जांजगीर-चांपा पुलिस ने एक बार फिर जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए बड़ा एक्शन लिया है। थाना बलौदा पुलिस ने ग्राम पहरीया में जुआ खेलने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹7580 नगदी और 52 पत्ती तास बरामद किए गए। आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जांजगीर पुलिस जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. सहेश राम चैहान, उम्र 34 वर्ष, ग्राम पहरीया
  2. लखनलाल माथुर, उम्र 34 वर्ष, ग्राम पहरीया
  3. भुनेश्वर कुमार बरेठ, उम्र 24 वर्ष, ग्राम पहरीया
  4. सुनील पटेल, उम्र 26 वर्ष, ग्राम पहरीया
  5. निलेश केवंट, उम्र 26 वर्ष, ग्राम परसदा, थाना बलौदा

थाना बलौदा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर दिनांक 04/10/2024 को ग्राम पहरीया में छापेमारी की और जुआ खेलने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से ₹7580 नगदी और 52 पत्ती तास बरामद किए गए।

पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने कहा कि जांजगीर पुलिस जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही कर रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि जुआ सट्टा के खिलाफ सूचना देने में सहयोग करें।

सराहनीय योगदान

इस कार्यवाही में निरीक्षक अशोक कुमार वैष्णव, थाना प्रभारी बलौदा, प्र.आर. मुकेश यादव, प्र.आर. गजाधर पाटनवार, आर. श्याम राठौर, हेमंत साहू, महेश राज का सराहनीय योगदान रहा।