पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रायपुर,30 सितंबर – रायपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी दीपक कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था।

पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को बेमेतरा से गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

रायपुर पुलिस महिलाओं और बच्चियों से संबंधित अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।