Bhopal News: ‘बहुत हो गया… अब नहीं’ इतना बोल BJP पार्षद को महिलाओं ने धुना, जानें क्या है मामला

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीजेपी के एक सीनियर पार्षद की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि दो-तीन महिलाएं पीले रंग के कुर्ते-पायजामा पहने एक युवक को बुरी तरह पिटाई कर रही हैं। युवक बचने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, महिलाएं उसे पीटते ही जा रही हैं।

पिटाई के दौरान महिलाएं चिल्ला भी रही हैं। साथ ही पार्षद के साथ आए एक अन्य युवक पर भी हमला किया जा रहा है। वीडियो के पीछे एक आवाज आ रही है कि इसने हमें परेशान कर दिया है। बहुत हो गया, अब नहीं। पिटाई से परेशान होकर पार्षद वहां से भागकर अपनी जान छुड़ाते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह घटना मनीषा मार्केट की पास की है। यहां महिलाओं की पिटाई का शिकार हो रहे व्यक्ति भाजपा पार्षद हैं। उनका नाम अरविंद वर्मा बताया जा रहा है। उनकी ही महिलाओं ने सरेआम पिटाई की है। महिलाओं का आरोप है कि वे हॉकर्स कॉर्नर में दुकान से अवैध वसूली करते हैं। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया है कि यह पार्षद हम पर बुरी नीयत डालता था।

कांग्रेस नेताओं ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि पिटाई करने वाली भोपाल की सास बहू हैं। भाजपाइयों इसे कहते है नारी शक्ति। कांग्रेस ने लिखा है कि भोपाल के वार्ड 48 से भाजपा पार्षद की पिटाई का यह वीडियो देखकर ही आप पार्षद की करतूतों का अंदाजा लगा सकते हैं। इन महाशय पर पहले मनीष मार्केट में जबरन वसूली और फिर महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप लगे है।