लू-तापघात Heat-Wave से आवश्यक तैयारी एवं बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी

बीजापुर, 19 अप्रैल (वेदांत समाचार)। हीट वेव (लू) क्या करें और क्या न करें- क्या करें- जितना हो सके पर्याप्त पानी पिएं, भले ही प्यास न लगी हो। मिर्गी, हृदय, गुर्दे या लीवर से संभावित रोग वाले जो तरल प्रतिबंधित आहार लेते हो, तरल पदार्थ लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श ले। हल्के-हल्के रंग के, ढीले सूती कपडे़ पहनें। ओ ओरएस घोल, घर का बना पेय लस्सी, बोरे बासी, चावल का पानी, नींबू का पानी, छाछ आदि का उपयोग करें। बाहर जाने से बचे। यदि बाहर जाना आवश्यक है, तो अपने सिर (कपड़े/टोपी या छाता) और चेहरे को ढकें। जहां तक संभव हो किसी भी सत्तह को छूने से बचें।

अन्य सावधानियां- जितना हो सके घर के अंदर रहें। अपने घर को ठंडा रखें धूप से बचाव के लिए रात में पर्दे, शटर का उपयोग करें और खिड़कियां खोले। निचली मंजिलों पर बने रहने का प्रयास करें।