कोरबा में भागवत कथा का आयोजन, आचार्य अतुल कृष्ण भारद्वाज ने दिया संदेश

कोरबा, 7 सितंबर 2024: मेहर वाटिका में आयोजित भागवत कथा में आचार्य अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि भागवत कथा मनुष्य को भगवत बना देती है। उन्होंने कहा कि भगवान के अपने धाम लौटने के साथ ही कलयुग प्रारम्भ हो गया और कलयुग ने अपने अत्याचार करने शुरू कर दिए।

आचार्य अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि भागवत कथा में ही ऐसी शक्ति है जो भटके हुए को रास्ता दिखाती है, बिगड़े हुए को सुधार देती है और दुष्टों का उद्धार कर देती है। उन्होंने कहा कि गीता ज्ञान है, ज्ञान कैसा होने चाहिए, यह बातें भगवान ने भागवत में बताई हैं।

कथा में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल सहित कई विशिष्टजनों ने भाग लिया और आचार्यश्री का आशीर्वाद लिया। कथा व्यास ने संगीतमय कथा एवं भजनों के माध्यम से भक्तजनों को भाव विभोर किया।

आचार्य अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति का जो हाल है, उसके बिगड़ने का कारण दृष्टि, मन, मोबाईल, टीवी, फिल्म जैसे अनेक साधन सहज उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि यथा राजा तथा प्रजा है। पहले सत्ता तलवार से प्राप्त होती थी और आज सत्ता वोटों से प्राप्त होती है।