MP में फिर एक दर्जन IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए लिस्ट

भोपाल,22 अगस्त (वेदांत समाचार)। मध्य प्रदेश में आईएएस आईपीएस अफसर के थोक बंद तबादलों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में पिछले 11 दिनों में तीसरी बार आईएएस अफसर के तबादले हुए हैं। मोहन सरकार ने देर रात्रि प्रदेश के 12 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया। संजय दुबे को प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन बनाया गया है। वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग के वर्तमान प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को प्रमुख सचिव वित्त बनाया गया है।मंगलवार को जारी सूची में प्रमुख सचिव वित्त अमित राठौर को बनाया गया था।

यानी 24 घंटे में ही आदेश पलट गया। वहीं, पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक इलैया राजा टी को अपर सचिव, मुख्यमंत्री की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।10 दिन पहले प्रमुख सचिव गृह विभाग से हटाकर प्रमुख सचिव विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में पदस्थ किए गए संजय दुबे फिर पावरफुल बनकर लौटे हैं।

मोहन सरकार ने उन्हें अब प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, प्रमुख सचिव (समन्वय), मुख्य सचिव कार्यालय और प्रमुख सचिव विज्ञान और प्रौद्योगिकी (अतिरिक्त प्रभार) का जिम्मा सौंपकर उनका कद बढ़ाया है। वहीं शिवराज सरकार में जनसंपर्क आयुक्त रहने के दौरान लूप लाइन में डाले गए मनीष सिंह को 8 महीने बाद मुख्य धारा में लाया गया है। वे अब आयुक्त हाउसिंग बोर्ड की जिम्मेदारी संभालेंगे।