गंगा के जलस्तर में वृद्धि : वाराणसी में एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा पानी

वाराणसी। गंगा के जलस्तर में फिर वृद्धि शुरू हो गई है। एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। रविवार की सुबह गंगा का जलस्तर 61.74 मीटर रिकार्ड किया गया। जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है। 

ganga

केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार की सुबह जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से इजाफा हो रहा था। पिछले कई दिनों से गंगा के जलस्तर में गिरावट देखी गई। पिछले सप्ताह जलस्तर बढ़ रहा था। तेजी से पानी बढ़ा। इसकी वजह से आरती स्थल व घाटों तक पानी पहुंच गया था। घाटों पर स्थित मंदिर डूब गए थे। हालांकि जलस्तर तीन-चार दिनों की वृद्धि के बाद स्थिर हो गया। इसके बाद जलस्तर में गिरावट आने लगी। 

रविवार की सुबह जलस्तर में फिर वृद्धि होने लगी है। गंगा का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। वाराणसी में गंगा में चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। ऐसे में अभी पानी काफी नीचे है। फिर भी सावधानी जरूरी है।