आगरा में दर्दनाक हादसा, यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर बने तालाब में पांच बच्चे डूबे, बचाव कार्य जारी

आगरा,07 जुलाई। खंदौली में यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर बने तालाब में रविवार सुबह आठ बजे पानी में खेलने गए पांच बच्चे डूब गए। सभी की उम्र आठ से 12 वर्ष हैं। बच्चों के नाम हिना, मुन्नी, चांदनी, मुनिया हैं। पुलिस और गोताखोर बच्चों की तलाश में जुटे हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर बारिश के दौरान आने वाले पानी को बहाने के लिए एकत्रित करने के लिए तालाब बनाया गया है। रविवार सुबह आठ बजे सडक़ किनारे झुग्गियों में रहने वाले 10 बच्चे वहां खेलने गए थे। बच्चे इस दौरान पानी नहाने के लिए उतर गए। वहां मौजूद महिला ने तालाब में उतरकर बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

महिला को होमगार्ड ने बचाया
महिला भी तालाब में डूबने लगी, इसी दौरान वहां गुजरते एक होमगार्ड ने महिला और एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। बच्चों के डूबने की जानकारी पर आसपास के दर्जनों लोग मौके पर जुटे। पुलिस और गोताखोरों ने पांचों बच्चों को बाहर निकाल लिया। चार को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है।