स्काउट्स एवं गाइड्स का पौधरोपण अभियान हुआ शुरू

0.स्याहीमुड़ी में महापौर के मुख्य आतिथ्य में रोपे गए पौधे

कोरबा, 07 जुलाई। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डा. सोमनाथ यादव के मार्गदर्शन तथा राज्य सचिव कैलाश सोनी के दिशा- निर्देश पर रविवार को जिले में पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कोरबा द्वारा जिला स्तरीय पौधरोपण कार्यक्रम स्याहीमुड़ी में आयोजित किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम, कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद रहे। महापौर ने नीम का पौध रोपकर अभियान की शुरुआत की। एसएमडीसी, हाई स्कूल, स्याहीमुड़ी के पूर्व अध्यक्ष द्वय आशीष अग्रवाल, राजेंद्र सिंह ठाकुर, जिला आयुक्त (गाइड) एवं प्राचार्य डा. फरहाना अली, डीओसी द्वय डीगम्बर सिंह कौशिक, उत्तरा मानिकपरु, गाइड केप्टिन पुष्पा शांडिल्य, कब मास्टर श्रीकांत सिंह, रोवर लीडर द्वय पंकज साहू, जगन्नाथ सिंह नेताम सहित कब, बुलबुल, स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स ने पौधों का रोपण किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में नीम, आम, बादाम, अंजीर, जामुन, आंवला, कटहल सहित अन्य प्रजातियों के लगभग सौ पौधों का रोपण किया गया। रोपे गए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि पौधों का रोपण एक पुण्य का काम है। जलवायु परिवर्तन के इस दौर में अधिक से अधिक पौधों का न केवल रोपण किया जाना चाहिए बल्कि रोपे गए पौधों को सुरक्षित रखा जाना कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा विकासखंड स्तर पर पौधों को रोपण किया गया। विद्यालयों की कब, बुलबुल, स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर इकाइयों ने भी पौधे लगाए। प्रधानमंत्री के आहवान पर एक पौधा मां के नाम अभियान के भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कोरबा द्वारा 30 जुलाई तक पौधरोपण का निरंतर अभियान चलाया जाएगा।