दिल्ली में भाजपा के दिग्गजों की बैठक शुरू

नईदिल्ली,07 जुलाई। लोकसभा चुनाव में तीसरी बार सभी सातों सीटों पर जीत से उत्साहित भाजपा को उम्मीद है कि इस बार दिल्ली की सत्ता में उसकी वापसी होगी। लगभग छह माह बाद विधानसभा चुनाव है। पार्टी इस चुनाव की रणनीति बनाने में जुट गई है। इसके लिए जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को पूरी दिल्ली से भाजपा के दिग्गज जुटेंगे। सुबह 10 बजे से मंथन शुरू हो गया है जो लगभग शाम छह बजे तक चलेगा। पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को हो रही है। सुबह 10 बजे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसका उद्घाटन किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा स्वागत भाषण दिया। उसके बाद गोयल ने पदाधिकारियों को संबोधित किया।