ऋषभ शेट्टी की पत्नी प्रगति शेट्टी ने उनके जन्मदिन पर शेयर किया खास वीडियो, लिखी दिल छू लेने वाली बातें

ऋषभ शेट्टी के बर्थडे के मौके पर पत्नी प्रगति शेट्टी ने वीडियो शेयर कर दी शुभकामनाएं! कहा “मेरे जीवन के आधार”

ऋषभ शेट्टी एक मल्टी-टैलेंटेड स्टार हैं, जिन्होंने 2022 में अपनी दमदार फिल्म “कंतारा” के साथ सफलता के मायने को बदल दिया है। ऋषभ शेट्टी को सिल्वर स्क्रीन पर अक्सर शानदार कहानियां लाने के लिए जाना जाता है। आपको बता दे कि एक सफल फिल्म मेकर और एक्टर होने के साथ-साथ वह एक परफेक्ट फैमिली मैन भी हैं, जिन्हें अपने काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने बेहद खूबसूरत तरीके से आता है।

जैसे की आज ऋषभ का जन्मदिन है और इसे और भी खास बनाने के लिए उनकी पत्नी प्रगति शेट्टी ने उनके सफर पर रोशनी डालते हुए एक वीडियो बनाया है। एक एक्टर, डायरेक्टर, दोस्त, पिता और पति के रूप में ऋषभ ने कड़ी मेहनत और प्यार के ज़रिए सफलता हासिल की है। इस ख़ास मौके पर उन्हें अपनी पत्नी प्रगति शेट्टी से एक दिल को छू लेने वाला तोहफ़ा मिला है।

ऋषभ शेट्टी की पत्नी प्रगति शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है:

“मेरे जीवन के आधार को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
मैं बस चीखकर दुनिया को बताना चाहती हूं कि आप कितने शानदार व्यक्ति हैं।
भाग्यशाली हैं वे लोग जो आपको असल में जानते हैं। आपकी ताकत, बुद्धि और प्यार हर दिन हम सभी को प्रेरित करते हैं।
हम साथ रखने के लिए हर दिन भगवान की आभारी हूं।
आपको खुशी, सफलता और दुनिया की सारी खुशियों से भरी साल की शुभकामनाएं।

वर्क फ्रंट पर, ऋषभ शेट्टी मच अवेटेड ‘कंतारा: चैप्टर 1’ के साथ एक शानदार अनुभव देने के लिए कमर कस रहे हैं। इसके अलावा, वह बॉलीवुड डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के साथ भी चर्चा में हैं।