साथ में सो रहे थे पति-पत्नी..रेप कर चला गया दूसरा शख्स ! महिला बोली- मैं समझी कि वह हसबैंड ही हैं, दुविधा में पुलिस

 मऊगंज थाना क्षेत्र में रेप की एक अजीबो गरीब घटना सामने आयी है, जिसमें पति के साथ रात में सो रही 27 वर्षीय महिला के साथ एक युवक रेप कर चला गया। महिला इस चक्कर में रही कि वो शख्स उसका पति ही था। युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है। ऐसे में पुलिस भी सकते में है कि बगल में सो रहे पति को भनक कैसे नहीं लगी है। महिला ने पुलिस की शिकायत में कहा है कि मैं उस युवक को पति समझ रही थी, इसलिए शांत रही है। जब पता चला तो मैंने शोर मचाया, उसके बाद वह फरार हो गया।

दरअसल, महिला एक झोपड़ा बनाकर पति के साथ रहती थी। रात में वह पति के साथ कमरे के अंदर सो रही थी। एक बिस्तर में उसके साथ पति और पांच साल का बच्चा भी सो रहा था। रात में कोई युवक उसके झोपड़े में घुसा और अंधेरे का लाभ उठाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा।

महिला ने पति समझकर उसका विरोध नहीं किया। जब महिला को पति के बिस्तर में दूसरे तरफ सोने का अहसास हुआ, तब उसे घटना की जानकारी हुई। उसने शोर मचाया जिसे सुनकर पति जाग गया। पति ने आरोपी को पकड़ लिया लेकिन वह झूमाझटकी करके फरार हो गया। महिला ने सुबह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस फिलहाल घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगी है।हालांकि अभी तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है