CG CINEMA NEWS :चिरमिरी में चल रही शूटिंग, विलेन बनकर लौट रहे सुनील मानिकपुरी

CG CINEMA NEWS : छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर दमदार वापसी करते हुए अभिनेता सुनील मानिकपुरी विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनकी इस नई फिल्म की शूटिंग इन दिनों चिरमिरी में जोरों पर चल रही है, जहां पूरी टीम के साथ वे अपने किरदार को जीवंत बनाने में जुटे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सुनील मानिकपुरी एक खतरनाक और प्रभावशाली विलेन की भूमिका निभा रहे हैं, जो कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट और रोमांच जोड़ने वाला है। इससे पहले भी वे अपने नेगेटिव रोल्स से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं, और एक बार फिर उनकी एक्टिंग देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म की टीम और स्थानीय लोगों में शूटिंग को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। चिरमिरी की खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माए जा रहे सीन फिल्म को और भी खास बनाने वाले हैं। अब इंतजार सिर्फ उस दिन का है, जब बड़े पर्दे पर सुनील मानिकपुरी का ये खौफनाक अवतार दर्शकों के दिलों की धड़कनें तेज कर देगा!