नहीं चला ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ का जादू

0.तीन दिन में किया बस इतना कलेक्शन

मुंबई,25 जून। शाहिद कपूर की फिल्म इश्क विश्क सुपरहिट रही थी। इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था। फिल्म में शाहिद कपूर का चॉकलेटी लुक फैंस को बहुत पसंद आया था। अब कई सालों बाद फिल्म का रीमेक रिलीज हुआ है। मगर इसे उतना प्यार नहीं मिल रहा है जो इसके पहले पार्ट को मिला था। इश्क विश्क रिबाउंड में पश्मीना रोशन, रोहित सराफ और जिब्रान खान लीड रोल में नजर आए हैं।

रोहित सराफ, पश्मीना रोशन की फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुकाबिक फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़, दूसरे दिन 1.2 करोड़ और तीसरे दिन 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद टोटल कलेक्शन 3.55 करोड़ हो गया है। संडे को भी फिल्म का जादू नहीं चला। फिल्म तीन दिन में 4 करोड़ का भी कलेक्शन नहीं कर पाई। वीकडेज में फिल्म का कलेक्शन और कम होने वाला है। वीकेंड पर ही फिल्म से अच्छा कलेक्शन करने की उम्मीद थी।