Odisha Chief Minister Oath ceremony: ओड़िसा दौरे पर जाएंगे CM साय, नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

रायपुर,12 जून 2024। प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय आज ओड़िसा दौरे पर जाएंगे. यहां CM साय ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. ओड़िसा दौरे के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 10.20 बजे रायपुर एयरपोर्ट से ओड़िसा के लिए रवाना होंगे।

बता दें, भुवनेश्वर के जनता मैदान पर नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है. इस शपत ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे. उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी सीएम के साथ ओडिशा जाएंगे। शपथग्रहण के बाद रात 8.45 बजे रायपुर लौटेंगे।