CG CRIME : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; महिला को लॉज लेजाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर, 3 जून 2024। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि पीड़िता की शादी कवर्धा के गांव में डेढ़ माह पहले हुई थी,पति से अनबन होने पर पीड़िता के द्वारा अपने गांव के परिचित युवक को फोन कर गांव छोड़ देने कहा गया, जिस पर आरोपी युवक पीड़िता को लेने कवर्धा पहुंचा और पीड़िता को लेकर बिलासपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक लॉज में रात भर रूक कर पीड़िता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। फिर सुबह पीड़िता को छोड़कर रफूचक्कर हो गया।

पीड़िता ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी परिजनों को दी, परिजनों की शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार न्यायालय पेश किया है।