Ram Navami 2024: आज राम नवमी पर इस मुहूर्त में करें पूजा, बदल जाएगी आपकी किस्मत, जानिए Ram Navami के महत्त्व

Ram Navami 2024: देशभर में आज 17 अप्रैल, 2024 को धूमधाम के साथ राम नवमी का उत्सव मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन ही प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था। आज भी अयोध्यी में राम जन्मोत्सव बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, प्रभु श्री राम भगवान विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं।

Ram Navami 2024: शुभ मुहूर्त

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि आरंभ- 16 अप्रैल को दोपहर में 1 बजकर 23 मिनट से
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि समाप्त- 17 अप्रैल को दोपहर में 3 बजकर 14 मिनट पर
राम नवमी 2024 तिथि- 17 अप्रैल 2024
राम नवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त – 17 अप्रैल को 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 21 मिनट तक


Ram Navami 2024: राम नवमी का महत्व

राम नवमी के दिन भगवान राम के आने से मां कौशल्या और राजा दशरथ के आंगन समेत पूरी अयोध्या खिल उठी थी। राम नवमी के दिन मंदिर और घरों में रघुनंदन की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। राम नवमी के दिन प्रभु श्री राम के साथ मां सीता , लक्ष्मण जी और बजरंगबली की भी पूजा करने से कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। राम नवमी के दिन राम का नाम कागज पर लिखने से कई गुना शुभ फलों की प्राप्ति होती है।