केंद्रीय गृहमंत्रालय CAA पर ले सकता है बड़ा फैसला, केंद्र सरकार जारी करेगी अधिसूचना!

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम नियमों की अधिसूचना पर बड़ी खबर आ रही है। यह माना जा रहा है कि आज इसकी अधिसूचना जारी हो सकती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों से जानकारी सामने आई है कि आज शाम को सीएए के नियमों की अधिसूचना जारी होगी। केंद्र सरकार का लोकसभा चुनाव से यह निर्णय बहुत बड़ा फैसला होगा।