जैन पब्लिक स्कूल, कोरबा का 10वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, देवेश कुमार कौशिक ने किया टॉप…

कोरबा, 16 अप्रैल(वेदांत समाचार)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में जैन पब्लिक स्कूल, कोरबा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा, जिसमें छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

विद्यालय के छात्र देवेश कुमार कौशिक ने 97.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनका यह शानदार प्रदर्शन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बना है।

अन्य विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की, जिनमें वर्धमान जैन एवं भाव्या कंवर ने 90-90 प्रतिशत, अनमोल सिंह ने 86.4 प्रतिशत, तुषार केशरिया ने 85.8 प्रतिशत, भूमिका दुबे ने 85.2 प्रतिशत तथा गौरव मित्तल ने 84.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विद्यालय की प्राचार्य स्मिता वी. नायर एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन तथा शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।