पति-पत्नी मे विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति के झूठ बोलने की आदत से थी परेशान

जबलपुर। विजय नगर थाना क्षेत्र में सेंट्रल बैंक के मैनेजर की 32 वर्षीय पत्नी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार की सुबह हुई थी। पति-पत्नी मे विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई। मौके पर पुलिस को सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा था कि वह अपने पति के झूठ बोलने से तंग आ चुकी है। उसने झूठे प्रलोभन देकर शादी की। विजय नगर थाना अब इस पर्चे की जांच कर रहा है। लिखावट महिला की है कि नहीं इसकी जांच होगी।

पत्‍नी के साथ कहासुनी हुई

विजय नगर मथुरा विहार कॉलोनी में रहने वाले विवेक श्रीवास्तव गुरुवार देर रात बैंक से घर लौटे तो पत्नी शिवानी के साथ कहासुनी हुई। विवाद बड़ा बाद में शिवानी कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। शुक्रवार की दोपहर को शिवानी का शव फंदे पर झूलता मिला।

इस कारण किया था विवाह

शिवानी और उसका पति विवेक उत्तरप्रदेश के महोबा के रहने वाला है। वहीं शिवानी झांसी में रहती थी। दोनों के बीच 2009 में संपर्क हुआ था। विवेक की नौकरी अच्छी होने के कारण दोनों ने विवाह किया। शिवानी के परिवार वाले शनिवार को जबलपुर पहुंचे हैं। उनके बयान लिए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार जल्‍द होगा खुलासा

पुलिस का कहना है कि मौत की वजह का जल्द खुलासा किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शिवानी का अंतिम संस्कार जबलपुर में ही कर दिया गया। विजय नगर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्कों ने बताया, विवेक श्रीवास्तव करीब तीन साल से सेंट्रल बैंक जबलपुर में पदस्थ हैं। दोनों के दो बच्चें है। बड़ा बेटा आठ साल का है और दो साल की बेटी है। पुलिस के अनुसार घर के कमरे में एक पर्चा मिला है जिसमें कुछ लिखा है।

हैंडराइटिंग का मिलान करेगी पुलिस

कागज में लिखी बात शिवानी ने लिखी है कि नहीं यह साफ नहीं है पर्चे के नीचे नाम नहीं लिखा है। पुलिस हैंडराइटिंग का मिलान करेगी। पुलिस ने बताया कि 2014 में दोनेां की शादी हुई। दोनों के शादी के कई साल पहले से प्रेमसंबंध थे। बाद में इन्होंने विवाह किया। घटना के दिन विवेक के बेटे का पेपर था। सुबह वह परीक्षा देने स्कूल चला गया। शिवानी काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो विवेक ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। विवेक ने जीजा संजय को फोन किया। संजय, विवेक के घर पहुंचे। दरवाजा तोड़ा तो शिवानी फंदे पर लटकी थी। शिवानी नामदेव झांसी की रहने वाली थी।