मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आएंगे कोरबा

कोरबा, 15 फरवरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Deo) कोरबा दौरे पर आएंगे। बताया गया है कि 25 फरवरी को जिले का उनका दौरा कार्यक्रम बन रहा है। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के प्रथम कोरबा आगमन को लेकर प्रारंभिक तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि अभी अधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। इसके बाद ही पूरा कार्यक्रम स्पष्ट हो सकेगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णु देव साय का पहली बार कोरबा जिला आगमन होगा।