0.यह एक रोमांचक ड्रामा है जो महत्वाकांक्षा और बदले की कहानी पर आधारित है.
मुंबई। भारत के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज घोषणा की, कि उसकी बहुप्रतीक्षित प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ सपने वर्सेस एवरीवन का दूसरा सीज़न, 1 मई को दुनियाभर में प्रीमियर होगा। इस सीरीज़ को अंबरीश वर्मा ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि अरुणभ कुमार और विजय कोशी ने इसे द वायरल फीवर (TVF) के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह एक गहन ड्रामा है, जो महत्वाकांक्षा, बदले और पहचान जैसे विषयों को दर्शाता है। पहले सीज़न की शानदार सफलता के बाद—जिसे IMDb पर 9.2 की रेटिंग मिली और जो भारत की सबसे अधिक सराही गई सीरीज़ में से एक बनी। सपने वर्सेस एवरीवन अब नए सीज़न के साथ लौट रही है, इस बार भी अंबरीश वर्मा, परमवीर सिंह चीमा और विजयंता कोहली मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि अभिषेक चौहान, निधि शाह और खुशाली कुमार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह दूसरा सीज़न 1 मई 2026 को भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में, प्राइम वीडियो पर हिंदी में एक्सक्लूसिव तौर पर रिलीज़ किया जाएगा।
सपने वर्सेस एवरीवन सीज़न 2 मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री और रियल एस्टेट की दो अलग-अलग दुनिया की पृष्ठभूमि पर सेट है और पिछले सीज़न के रोमांचक मोड़ से आगे बढ़ता है। नया सीज़न प्रशांत (परमवीर सिंह चीमा) के साथ आगे बढ़ता है, जो एंटरटेनमेंट की बेहद प्रतिस्पर्धी दुनिया में एक एक्टर के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए लगातार संघर्ष करता रहता है, जबकि जिमी (अंबरीश वर्मा), जिसे ‘सेल्स गॉड’ के नाम से जाना जाता है रियल एस्टेट और पॉलिटिक्स की दुनिया में और गहराई तक उतरता चला जाता है। जैसे-जैसे ये दोनों अस्वीकृति, सत्ता की चालों और अनिश्चितता से भरे इस खतरनाक रास्ते पर आगे बढ़ते हैं, वे यह सवाल करने लगते हैं कि क्या किस्मत पहले से तय होती है, या फिर उन लोगों के हाथों में होती है जो अपनी किस्मत की बागडोर खुद संभालने की हिम्मत रखते हैं।
“TVF के साथ हमारी लंबे समय से चली आ रही साझेदारी ने लगातार ऐसी प्रामाणिक और जीवन से जुड़ी कहानियाँ दी हैं, जो हमारे दर्शकों के साथ गहराई से जुड़ती हैं। पंचायत से लेकर एस्पिरेंट्स तक, इन कहानियों ने दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीता है, ” मनीष मेघानी, निदेशक एवं प्रमुख – कंटेंट लाइसेंसिंग, प्राइम वीडियो इंडिया ने कहा। उन्होंने आगे कहा,* “सपने वर्सेस एवरीवन भी ऐसी ही एक कहानी है। इसका पहला सीज़न बेहद प्रभावशाली रहा, जिसने आज की अत्यंत प्रतिस्पर्धी दुनिया में सपनों को पूरा करने की वास्तविकताओं को बहुत खूबसूरती से दिखाया। अब दूसरे सीज़न में दांव और भी ऊँचे हैं। अंबरीश और परमवीर के शानदार प्रदर्शन के साथ हमें पूरा विश्वास है कि यह नया सीज़न उस सफलता को आगे बढ़ाएगा और महत्वाकांक्षा, रिश्तों और सपनों को हासिल करने की असली कीमत को और भी ज़्यादा गहराई और बारीकी से दिखाएगा।”
सीरीज़ के को-प्रोड्यूसर विजय कोशी ने बताया, “सपने वर्सेस एवरीवन की शुरुआत एक बेहद निजी कहानी के रूप में हुई थी, जो महत्वाकांक्षा और उसे पाने के संघर्ष पर आधारित है। पहले सीज़न को मिली प्रतिक्रिया हमारी उम्मीदों से कहीं अधिक रही। यह देखकर बहुत उत्साहजनक लगा कि दर्शकों ने इसकी प्रामाणिकता, किरदारों और भावनात्मक गहराई से इतनी मज़बूती से जुड़ पाए। सीज़न 2 में हमने इस यात्रा को आगे बढ़ाया है —इस दुनिया का और विस्तार किया है और किरदारों को और अधिक गहराई और बारीकी से दिखाया है। प्राइम वीडियो के साथ हमारा सहयोग लंबे समय से चला आ रहा है और यह बेहद संतोषजनक रहा है, जहाँ हमारी कई प्रिय कहानियों को एक बेहतरीन मंच मिला है। हमें बेहद खुशी है कि सपने वर्सेस एवरीवन का नया सीज़न भी इसी सूची में जुड़ रहा है, और हम इस कहानी को भारत सहित 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों के व्यापक और विविध दर्शकों तक पहुँचा रहे हैं।”
