कांग्रेस की न्याय यात्राः जयराम रमेश ने बताया उद्देश्य, कहा- यह यात्रा 5 न्याय के लिए…

कोरबा,12 फरवरी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ से गुजर रही है। छत्तीसगढ़ में यात्रा का आज दूसरा दिन है। कोरबा में यात्रा के दूसरे दिन कांग्रेस नेताओं ने मीडिया से बात की। उन्होंने इस दौरान यात्रा का उद्देश्य बताते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही आम जनता की समस्याओं को सामने रखते हुए यात्रा की जानकारी दी।


कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 30वां दिन है। यह न्याय यात्रा पांच न्याय के लिए है। संविधान का जो मूल उद्देश्य है उसके लिए यह यात्रा है। पिछला 10 साल अन्याय का काल रहा है। नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी का न्याय की बात कांग्रेस कर रही है। यह पूरी तरह से वैचारिक यात्रा है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ से राहुल गांधी का रिश्ता पुराना है। देश के विकास में सबकी भागदारी है। हम सब देश को भाईचारा के साथ आगे बढ़ाना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा, हमें मुझे पूरा विश्वास है, हर वर्ग का समर्थन यात्रा को मिल रहा है। एक चेतना देश मे अब जागृत हो चुकी है। हमारी सरकार की जो नीतियां थी, उसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा।