Neha Dhupia ने Angad Bedi के साथ Lip-Lock करते हुए शेयर की फोटोज, पति पर यूं लुटाया प्यार

अंगद बेदी (Angad Bedi) अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। अंगद का जन्म 6 फरवरी 1983 को दिल्ली में हुआ था। अंगद बेदी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में आई फिल्म ‘काया तरण’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस खास मौके पर एक्टर चाहने वाले उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच पत्नी नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने भी पति को सोशल मीडिया पर विश किया है। देर रात एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अंगद का एक क्यूट वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ नींद का आनंद लेते नजर आ रहे थे। वीडियो में उन्हें जन्मदिन का गाना गाते हुए सुना जा सकता है। वहीं एक्ट्रेस ने कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर कर एक बार फिर पति को विश किया है।

नेहा और अंगद का लिप-लॉक

नेहा धूपिया ने खास अंदाज में बधाई दी है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि नेहा धूपिया अपने अंगद बेदी को लिप-लॉक करते हुए नजर आ रही हैं। ये पहला मौका नहीं है जब नेहा ने इस तरह की तस्वीरें साझा की हो। वह इससे पहले भी अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आए हैं। इन फोटोज के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, मेरे जीवन साथी, मेरे रूममेट और मेरे “चेकमेट” को जन्मदिन मुबारक हो।

अंगद बेदी ने जन्मदिन पर काटा केक

जन्मदिन की सुबह अंगद बेदी ने पैपराजी के साथ भी केक कट किया था। इस दौरान नेहा धूपिया ने अपने पति के साथ नजर आई। अंगद बेदी ने केक काटकर अपनी पत्नी नेहा धूपिया को खिलाया।