परिसर में खड़ी दो एंबुलेंस में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, दो एंबुलेंस जलकर हुई कबाड़

जबलपुर। त्रिमूर्ति नगर दमोहनाका स्थित मनमोहन नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (अस्पताल) के परिसर में खड़ी दो एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते देख अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में पूरी तरह जलने वाली दोनों एंबुलेंस कबाड़ हो चुकी थीं। परिसर में लंबे समय से खड़ी थीं। घटना की सूचना पर तुरंत अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा। आग का फैलने से पहले नियंत्रित कर लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

अस्पताल परिसर में पांच पुरानी एंबुलेंस खड़ी थी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अस्पताल परिसर में पांच पुरानी 108 एंबुलेंस खड़ी थी। ये खराब थी। कबाड़ बन चुकी थी। कुछ शरारती तत्वों की हरकत से घटना हुई। इन्हीं के द्वारा एंबुलेंस में आग लगाने की आशंका है। आग फैलने पर बड़ा हादसा हो सकता था। इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

कचरा रखने दो एंबुलेंस को जोड़कर बनाया था कूड़ादान

अस्पताल प्रबंधन ने पुरानी कबाड़ हो चुकी 108 एंबुलेंस को जोड़कर कूड़ादान बनाया था एक में सामान्य कचरा और दूसरे में मेडिकल वेस्ट यानी अस्पताल से निकला कचरा फेंका जाता था, जिसे नगर निगम के सफाई कर्मियों द्वारा ले जाता था।अचानक कचरे में आग लग गई। आग ने एंबुलेस के टायर व अन्य ज्वलनशील सामग्री को चपेट में ले लिया और आग भड़क उठी।

कचरे के साथ ही टायर में आग तेजी से भड़क रही थी

नगर निगम के दमकल शाखा के मुताबिक अस्पताल परिसर के कचरे में आग लगने की सूचना मिली थी, तुरंत ही सब स्टेशन अंतरराष्ट्रीय बस टर्मिनस से दमकल वाहन रवाना किया गया। मौके पर देखा कि कचरे के साथ ही टायर में आग तेजी से भड़क रही थी जिसे पानी की बौछार कर बुझा दिया गया। इस दौरान तमाशीबीनों हुजुम भी लगा रहा।