Shocking : इस कंपनी ने खोला हैरान करने वाला जॉब, ‘खूबसूरत महिलाओं को प्रेग्नेंट करने पर मिलेंगे 13 लाख रुपए’

नई दिल्ली। ठग लोगों को अपने झांसे में फंसाने के लिए ऐसा नया तरकीब ​अपनाते हैं कि लोगों को समझ ही नहीं आता है। ठग लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए बिलकुल नया कांसेप्ट अपनाते ते हैं। ऐसा एक मामला बिहार से सामने आया है। जहां ठग ने नया तरीका अपनाया है और बिजनेस का कांसेप्ट ‘प्रेगनेंट करो, लाखों कमाओ’ रखा है।

महिला को प्रेग्नेंट करने पर मिलेंगे पैसे

खबर सुनने में जितना अजीब है उतना ही खतरनाक भी है। ऑल इंडिया प्रेगनेंट जॉब. इंटरेस्टेड हैं, तो अप्लाई कीजिए. बस करना ये है कि आपको एक ऐसी महिला को प्रेग्नेंट करना है, जिसको औलाद नहीं हो रही है। अगर आप यह करने में सफल होते हैं, तो आपको 10 से 13 लाख रुपए दिए जाएंगे और अगर आप ऐसा नहीं कर पाए तो भी आपको पांच लाख रुपए तक मिल सकता है। यानी ठग का ये जॉब प्ररामनेंट है। ये ठग लोगों को इस तरह का अजीब ऑफर दे रहे हैं।

आपको बता दें कि ठग के इस आफर के चलते पटना के कई युवक अपना जेब खाली कर चुके हैं। जिससे इन ठंगों की टीम ने करोड़ों कमा लिए है। बताया जा रहा है कि ठग की ये कंपनी पटना से 150 किमी की दूरी पर है। इस कंपनी का नाम ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब है। ठग ने अपने इस इश्तेहार में लिखा है कि ‘हमारे पास कुछ ऐसी महिलाएं हैं जो मां बनना चाहती है। जो शादी के बरसों बाद भी मां नहीं बन पा रही हैं। ठग ने ये भी बताया कि हमारी ये कंपनी का पूरा काम कानूनी तौर चल रहा है। जो भी इच्छुक है, वो ऐसी महिलाओं को प्रेगनेंट कर उन्हें मां बनाने के लिए आगे आ सकता है।

ठग युवाओं को अपना शिकार बनाने के लिए सबसे पहले 500 रुपए ​फीस लेता है, मेंबर बनाने के बाद लोगों को फर्जी स्टैंप पेपर भेजते हैं। जिसके बाद ठग लोगों पैसे चार्ज करते हैं। ठग के इस प्रोसेस को पूरा करने के बाद वो लोगों तक महिलाओं के फोटो भेजते हैं। इस प्रोसेस के बाद उनसे अपने शहर के थ्री या 5 स्टार होटल के बारे में पूछते और वहां पर बुकिंग कंपनी की तरफ से भी करवाई जाती थी। यह सब देखकर सामने वाला पूरी तरह से उनकी बातों में आ जाता है।