पत्नी से तंग आकर युवक ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या

इंदौर के जूनी इंदौर क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर खुद को आग लगा ली। वह 80 प्रतिशत जल गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने आत्महत्या की। उसकी पत्नी पाकिस्तान से विस्थापित होकर भारत आई थी और युवक से शादी की थी।

जूनी इंदौर में रहने वाले सुनील लोहानी की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। कुछ दिनों बाद ही पति व पत्नी के बीच विवाद होता था। आए दिन होने वाले विवाद से सुनील तनाव में रहने लगा था। शुक्रवार रात उनसे खुद के शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया और आग लगा ली। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे देखा। कुछ देर बाद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह 80 प्रतिशत जल चुका था। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती किया था। उपचार के 9 दिन बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आत्महत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आत्महत्या के लिए पत्नी और ससुराल को बताया जिम्मेदार खुद को जलाने से पहले सुनील ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर आत्महत्या के लिए पत्नी और ससुराल पक्ष को जिम्मेदार बताया। आत्महत्या की धमकी को परिजनों ने गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद उसने खुद को जला दिया। बताया जा रहा है कि सुनील की चौथी शादी है। पत्नी उससे अलग अपने मायके में रह रही थी और दहेज का केस भी उसके खिलाफ दर्ज कराया था। 4 जनवरी को वह ससुराल गया था और गेट ठोक रहा था। कोई बाहर नहीं निकला तो उसने खुद को आग लगा ली।