कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम का किये निरीक्षण

राजनांदगांव,13 जनवरी I कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित ईव्हीएम और वीवीपेट संरक्षित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अमित कुमार उपस्थित थे। कलेक्टर अग्रवाल द्वारा स्ट्रांग रूम में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने सील तालों को खोलकर वहां संरक्षित ईवीएम और वीवीपैट का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर अग्रवाल ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस बल को पूरी सजगता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिये कहा। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेम लाल वर्मा, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि रघुवीर सिंह वाधवा, विकास तिवारी, रामशुल आलम, विलाल खान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।