कमेंट्स और लाइक के चक्कर में आपत्तिजनक रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

इंदौर। कमेंट्स और लाइक के चक्कर में आपत्तिजनक रील बनाना भारी पड़ गया। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। खुद को गांजा लवर बताने वाला यह सख्श साथियों के साथ रील बना रहा था। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक आरोपित का नाम सन्नी महाले है। बजरंग दल पदाधिकारी तन्नू शर्मा ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।

सन्नी इंस्टाग्राम पर रील्स बनाता है।वह तीन दोस्तों के साथ गांजा पीने की बात करता है। रील में यह भी बोलता है कि गांजा तो लल्ली डान ही असली बेचता है। बीच-बीच में अश्लील शब्दों का प्रयोग होता है। मामले के वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और शुक्रवार देर रात सन्नी को पकड़ लिया।