संदिग्ध अवस्था में सफाई कर्मचारियों को मिला युवक, इलाज के दौरान युवक की मौत….

जबलपुर। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के आगमन को लेकर सदर क्षेत्र के तोप तिराहे के पास सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। संदिग्ध अवस्था में सफाई कर्मचारियों को युवक मिला, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

शहीद स्मारक के पास नशे की हालत में पड़ा मिला

ड्यूटी के दौरान सफाई कर्मचारियों को शहीद स्मारक के पास लगभग 20 वर्षीय एक युवक संदिग्ध अवस्था में शराब के नशे की हालत में पड़े हुए मिला था।

विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था

युवक के शरीर पर काले रंग की स्वेटर एवं पेंट था। सफाई कर्मचारियों द्वारा तुरंत 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना दी गई। युवक को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

युवक की पतासाजी शुरू कर दी है

केंट थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात युवक की पतासाजी शुरू कर दी है।