रायपुर में एक साल में हत्याएं और रेप केस को लेकर पुलिस का दावा- दुष्कर्म और डकैती के मामलों में आई कमी

रायपुर,04 जनवरी । छत्‍तीसगढ़ की रायपुर पुलिस का दावा है कि वर्ष 2022 के मुकाबले वर्ष 2023 में हत्या के मामले में 16 प्रतिशत की कमी आई है। रायपुर जिले में बीते वर्ष 2023 में हत्या के कुल 63 दर्ज प्रकरणों में 58 प्रकरणों का राजफाश करते हुए पुलिस ने 124 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों तक पहुंचाया है।

पुलिस की ओर से जारी किए गए आकंड़ों में बताया गया कि वर्ष 2022 में हत्या के 75 मामले दर्ज हुए थे। इस तरह से वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2023 में हत्या के मामलों में 16 प्रतिशत की कमी आई है। इसी तरह वर्ष 2023 में दुष्कर्म के मामलाें में वर्ष 2022 की तुलना में 19.55 प्रतिशत की कमी आई है। वर्ष 2023 में शीलभंग के 157 प्रकरण दर्ज हुए है। गत वर्ष 170 मामले दर्ज किए गए थे। गत वर्ष की तुलना में वर्ष 2023 में शीलभंग के मामलाें में 7.64 प्रतिशत की कमी आई है।

वहीं वर्ष 2023 में डकैती के पांच प्रकरणाें में से सभी पांचों प्रकरणाें में आरोपितों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त करते हुए कुल 31 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया। वर्ष 2022 में सात प्रकरणाें में 47 व्यक्तियाें को गिरफ्तार किया गया था। विगत वर्ष की तुलना में डकैती के मामलाें में वर्ष 2023 में 28.57 प्रतिशत की कमी आई है।

एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2023 में लूट के कुल 87 मामलाें में 160 आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। वर्ष 2022 में कुल 110 प्रकरण दर्ज किये गये थे। लूट के मामलाें में गत वर्ष की तुलना में वर्ष 2023 में 20.94 प्रतिशत की कमी आई है। वर्ष 2023 में चोरी के 1587 प्रकरण दर्ज हुए हैं, जबकि पिछले वर्ष 1966 मामले दर्ज किये गये थे, इसी प्रकार वर्ष 2023 में नकबजनी के 505 मामले दर्ज किये गये हैं जबकि पिछले वर्ष 630 मामले दर्ज हुए थे।

इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में वर्ष 2023 में चोरी एवं नकबजनी के मामलाें में क्रमश: 19.27 प्रतिशत एवं 19.84 प्रतिशत की कमी आई है।वर्ष 2023 में धोखाधड़ी के कुल 342 प्रकरण दर्ज किये गय है,जबकि गत वर्ष 2022 में कुल 359 प्रकरण दर्ज हुए थे। इसकी तुलना में वर्ष 2023 में धोखाधड़ी के मामलाें में 4.73 प्रतिशत की कमी आई है। इसी तरह से वर्ष 2023 में उपेक्षापूर्ण कार्य से मृत्यु के 547 मामले दर्ज किये गये है, जबकि गत वर्ष कुल 626 मामले दर्ज किये गये थे।

इस तरह से गत वर्ष की तुलना में वर्ष 2023 में उपेक्षापूर्ण कार्य से मृत्यु के मामलाें में 12.61 प्रतिशत की कमी आई है। वर्ष 2023 में हत्या के प्रयास के 90 मामलाें में से 80 प्रकरणाें में कुल 217 आरोपितों की गिरफ्तारी की गई। वहीं वर्ष 2022 में हत्या के प्रयास के 124 प्रकरण दर्ज हुए थे। गत वर्ष की तुलना में वर्ष 2023 में हत्या के प्रयास के मामलाें में 27.41 प्रतिशत की कमी आई है।जबकि वर्ष 2023 में दुष्कर्म के 214 मामले दर्ज हुए हैं। गत वर्ष 266 मामले दर्ज किये गये थे।

आर्म्स एक्ट में 14 प्रतिशत अधिक कार्रवाई

आर्म्स एक्ट के तहत 883 प्रकरणाें में 891 आरोपितों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है।वर्ष 2022 में आर्म्स एक्ट के 754 प्रकरणाें में 764 आरोपियाें के विरूद्ध कार्रवाई की गई थी, इस तरह आर्म्स एक्ट में गत वर्ष की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक कार्यवाही की गई है।

आनलाइन सट्टा,जुआ के प्रकरणों में 60 प्रतिशत कमी

सट्टा के 413 प्रकरणाें में 478 आरोपियाें के विरूद्ध कार्रवाई की गई तथा 24 लाख 22 हजार 221 रुपये जब्त किये गये। गत वर्ष 423 प्रकरणाें में 495 आरोपितों के विरूद्ध कार्रवाई की गई थी। इस वर्ष आनलाइन सट्टे पर रायपुर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आनलाइन महादेव एप, रेड्डी अन्ना एप, रायपुर बुक, गजानंद बुक समेत अन्य बेटिंग एप और वेबसाइट के माध्यम से क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले व्यक्तियाें के विरूद्ध प्रदेश के साथ दीगर राज्याें में कार्रवाई कर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई के दौरान रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, राजनांदगांव के साथ मध्यप्रदेश के अनुपपुर, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, ओड़िशा के झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, कोलकाता, गोवा, मुंबई, हैदराबाद, सिकंदराबाद, दिल्ली समेत अन्य शहराें में टीम भेजकर आरोपितों को दबोचा गया। इसी तरह जुआ के 164 प्रकरणाें में 694 आरोपियाें के विरूद्ध कार्रवाई की गई जबकि गत वर्ष 419 प्रकरणाें में 1528 आरोपियाें पर कार्रवाई की गई थी। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष लगभग 60 प्रतिशत तक की कमी आई है।

26 प्रतिशत अधिक जब्त हुए शराब

आबकारी एक्ट के तहत 4423 प्रकरणाें में 4496 आरोपितों के विरूद्ध कार्रवाई गई, जबकि गत वर्ष 3249 प्रकरणाें में 3284 आरोपितों के विरूद्ध कार्रवाई की गई थी।इस वर्ष आबकारी एक्ट के तहत 26 प्रतिशत अधिक कार्रवाई की गई।वर्ष 2023 में आबकारी एक्ट में देशी शराब 5177 लीटर, अंग्रेजी 1247,बीयर 73 और कच्ची शराब 95 लीटर जब्त की गई।

61 गुंडे और 19 निगरानी बदमाश की फाइल खुली

एक जनवरी से 31 दिसंबर 2023 तक प्रतिबंधात्मक धारा 110 के 912 प्रकरणों में 912 बदमाशों की गिरफ्तारी, धारा 109 के 199 प्रकरणों में 201 लोगों पर कार्रवाई, धारा 151 के 7026 प्रकरणों में 8399 लोगों पर कार्रवाई, धारा 107, 116 (3) के 16883 प्रकरणों में 21959 लोगों पर कार्रवाई। गुंडा बदमाश 61, निगरानी बदमाश 19 की फाइल खोली गई।

फैक्ट फाइल

मादक पदार्थ प्रकरण गिरफ्तारी जप्ती मात्रा कुल कीमत

गांजा (किग्रा)- 168- 235- 1453.427 किग्रा- 14534270

अफीम (ग्राम)- 3- 3- 1.412 किग्रा- 45100

ब्राउन शुगर (ग्राम)- 2- 4- 108.10मिग्राम- 1027000

हेरोईन- 4- 6- 114.200 मि.ग्रा- 1014666

चरस- 3- 5- 230 ग्राम- 89250

एमडीएमए- 1- 1- 12 ग्राम- 120000

नशीली टेबलेट- 20- 32- 14448 नग- 395315

सिरप- 9- 15- 2273 शीशी- 369775

मैजिक मशरुम- 1- 0- 0.67 मिग्रा- 10000

ड्रग्स/डोडा- 2- 2- 9.8 मिग्रा,4.500किग्रा -35000

योग- 213- 303- -17640376

(इस वर्ष नारकोटिक्स के 213 प्रकरणाें में कार्रवाई करते हुए 303 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।)

फैक्ट फाइल

वर्ष 2022 के मुकाबले 2023 में

16 प्रतिशत हत्या में कमी।

27.41 प्रतिशत हत्या के प्रयास में कमी।

19.55 प्रतिशत दुष्कर्म में कमी।

28.57 प्रतिशत डकैती में कमी।

20.94 प्रतिशत लूट में कमी।

4.73 प्रतिशत धोखाधड़ी केस में कमी।

12.61 प्रतिशत उपेक्षापूर्ण कार्य से मृत्यु में कमी।

19.27 प्रतिशत चोरी और 19.84 प्रतिशत नकबजनी के मामलाें कमी।

7.64 प्रतिशत छेड़छाड़ केस में कमी।

वर्ष 2023 में जब्‍त हथियार

हथियार जब्त संख्या – 853

तलवार- 19

रिवाल्वर- 4

देशी कट्टा- 7

गुप्ती- 4

कारतूस- 21

गंडासा- 2