CM विष्णु देव साय के स्वागत के लिए उत्साहित सांस्कृतिक नगरी रायगढ़ की जनता

रायपुर, 27 दिसंबर 2023/ सांस्कृतिक नगरी रायगढ़ की जनता आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के स्वागत के लिए उत्साहित है| रायगढ़ के प्रमुख चौक-चौराहों में मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत की पूरी तैयारियां हैं।

चौक-चौराहों में फूल मालाओं की सजावट की गई है| मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह मंचों में विशेष सजावट के साथ अभिनंदन द्वार बनाए गए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपरान्ह रायगढ़ पहुंचेंगे| मुख्यमंत्री श्री साय का रोड शो रायगढ़ स्थित सर्किट हाउस से होते हुए रामपुर तिराहा, उर्दना तिराहा, अग्रोहा धाम, सीएमओ तिराहा, होटल ट्रिनिटी, तक होते हुए सम्पन्न होगा|