रायपुर, 15 अप्रैल (वेदांत समाचार)। CM साय ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। सीएम ने कहा, हमें पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं आपके कुशल नेतृत्व में बिहार सुशासन, विकास और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। आपका समृद्ध राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के प्रति आपका समर्पण प्रदेश के विकास को नई गति और दिशा प्रदान करेगा तथा ‘विकसित भारत @ 2047’ के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
