IPL में गेल और रोहित वाला कारनामा करेंगे विराट कोहली, RCB vs LSG मैच बन सकता है बड़ा मौका

नई दिल्ली , 15 अप्रैल: IPL 2026 का 23वां मैच RCB और LSG के बीच खेला जाना है, जो कि विराट कोहली के लिए बड़ा मौका होगा. इस मुकाबले में विराट कोहली वो कारनामा करते दिख सकते हैं, जो IPL इतिहास में अब तक क्रिस गेल और रोहित शर्मा ने ही किए हैं.

अब सवाल है कि वो कारनामा है क्या? IPL के रिकॉर्ड बुक में उस कारनामे को करने वाले के तौर पर सिर्फ क्रिस गेल और रोहित शर्मा का नाम दर्ज है. वो कारनामा जिसे विराट कोहली RCB vs LSG मैच में कर सकते हैं, 300 छक्के लगाने से जुड़ा है.

विराट कोहली IPL में 300 छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन सकते हैं. फिलहाल उनके नाम 298 छक्के दर्ज है, जो उन्होंने 271 मैचों की 263 पारियों में जड़े हैं.

मतलब. RCB vs LSG के मैच में विराट कोहली के बल्ले से निकलने वाले दूसरा छक्का उन्हें IPL में 300 छक्के लगाने वाले तीसरा बल्लेबाज बना देगा. अगर ऐसा हुआ तो इस कामयाबी को वो अपनी 264वीं इनिंग में छूते दिखेंगे.

क्रिस गेल के नाम 142 IPL मैचों की 141 पारियों में 357 छक्के दर्ज हैं. वहीं रोहित शर्मा ने 310 छक्के अब तक 276 मैचों की 271 पारियों में लगाए हैं.